धम्म नगर यात्रा और दीक्षा समाहरोह महसेना (गुजरात)

तथागत बुद्ध का जन्म, बुद्धत्व प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का त्रिविध महापर्व का प्राकृतिक -एवं- ऐतिहासिक दिन वैशाखी पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के रूप में मनाया जाता है। भारत देश सहित विश्व के समग्र बुद्धिस्ट देशों यह महापर्व का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। क्योकि इसी दिन सिद्धार्थ ने जन्म लिया था। आगे चलकर जो बुद्ध के नाम से जाने गए।
इस मंगल अवसर पर सम्यक बुद्ध विहार मेहसाना (गुजरात) ने भी मेहसाणा नगर में धम्म नगर यात्रा और बुद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया था। जिसमे बहुत भारी संख्या में बुद्ध उपासक उपासिकाएं और नगर जन उपस्थित रहे थे। और बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि आर पी राम साहब GM (CIVI) ओएनजीसी।
अध्यक्ष डॉ. वेसेटीएन साहब सिविल सर्जन सुरेन्द्रनगर जो की जिन्होंने परिवार सहित उपस्थित दर्ज कराइ।
स्पेशल गेस्ट आयु. सिद्धार्थ कामले साहब ने उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन और सहयोग देकर समारोह को सफल बनाया।
आयु प्रसनजित राज्य संस्थापक -व- अध्यक्ष : सम्यक बुध विहार मेहसाणा ने बुद्ध धम्म दीक्षा ग्रहण करने वाले दीक्षार्थीयो और उनके परिवारों को बुद्ध धम्म की दीक्षा दी । धम्म पालन गाथा के साथ धम्म दिक्षा समारोह का समापन किया गया।
आयु प्रज्ञा राज बुद्धिस्ट ने भी कई दिनों से दिन रात मेहनत करके समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया था। जो की अतुल्य है, और सभी साधुवाद के पात्र है ।
समारोह का सफल संचालन आयु कार्तिक राज ने किया था। स्वागत प्रवचन जे डी परमार (ट्रेजरार) ने किया था। साथ ही मिशन जय भीम संस्था का परिचय और अब तक किये गए कार्यो और सम्राट अशोक विजयादशमी – 2025 को होनेवाला धम्म दीक्षा समारोह के बारे में आयु धवलभाइ के परमार (उपाध्यक्ष) ने बताया। जिसमे 10 करोड़ परिवार बौद्ध धम्म में वापसी करेंगे। आभार विधि आयु चतुरभाई के परमार ने किया था।
सभी लोगो ने मिशन जय भीम के कार्यो को सराहा और 2025 धम्म दीक्षा समाहरोह के लिए शुभकामनाए दी।